घी के जादुई फायदे, लम्बी जवानी दे | Ghee Khane ke Fayde

You are currently viewing घी के जादुई फायदे, लम्बी जवानी दे | Ghee Khane ke Fayde

Ghee Khane ke Fayde: सदियों से देसी घी का इस्तेमाल लंबाई बढ़ाने, लंबी उम्र, शारीरिक शक्ति, तंत्रिका ऊर्जा और चुस्ती के लिए किया जाता रहा है। यह स्वास्थ्य और भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

पहले देसी घी का खूब इस्तेमाल होता था लेकिन समय बीतने के साथ और महंगाई के दौर में लोगों के लिए देसी घी खरीदना मुश्किल होता जा रहा है।
आयुर्वेद के अनुसार घी रसायन है |

आयुर्वेद में गाय, भैंस, भेड़, बकरी जैसे 7 पशुओं के दूध से बने घी के गुण बताये गए है | लेकिन खाने के लिए गाय और भैंस के घी का ही इस्तेमाल होता है | गाय का घी पचने में हल्का और मनुष्यों के लिए अधिक उपयुक्त होता है | इसमें कुछ पीला पन दिखाई देता है जब की भैंस का घी ज्यादा सफेद और पचने में भारी होता है |

इसलिए खाने में और चिकित्सा में भी गाय का घी श्रेष्ठ माना गया है | घी में शॉर्ट चेन fatty acid होने से यह आसानी से पचता है |

घी का स्मोक पॉइंट 250° सेल्सियस होता है जिसके कारण यह गर्म करने पर फ्री रैडिकल्स में नहीं टूट पाता | इसीलिये आयुर्वेद में खाना पकाने और औषधियों के निर्माण में घी के इस्तेमाल का सुझाव दिया है |

Table of Contents

Ghee Khane ke Fayde (Benefits of Ghee in Hindi)

Ghee Khane ke Fayde (Benefits of Ghee in Hindi)

सुबह 1 चम्मच घी गर्म पानी के साथ ही ले और इसे लेने के बाद कम से कम आधा घंटा कुछ और न खाये | सुबह रोजाना खाली पेट 1 चम्मच गाय का घी लेना बहोत सारे फायदे पहुँचाता है:

कब्ज का इलाज (Ghee good for digestion in Hindi)

अगर आप कब्ज से दो चार होते हैं तो घी मददगार हो सकता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक या दो चम्मच घी मिलाकर पीने से कब्ज से राहत दिलाने में मदद देता है।

मोटापा से छुटकारा दे (Ghee Ke Gun for Weight Loss in Hindi)

देसी घी महत्वपूर्ण एमीनो एसिड से भरपूर होता है जो चर्बी और फैट सेल्स को सिकोड़ने में मदद देता है, तो अगर आपको लगता है कि शरीर में फैट बहुत तेजी से जमा हो रहा है तो देसी घी बढ़ाना मददगार साबित हो सकता है।

इसी तरह इसमें लिनोलेनिक एसिड भी मौजूद है, जो ओमेगा-6 फैटी एसिड एक प्रकार है, जो वजन घटाने में मदद करता है। ओमेगा-6 फैटी एसिड वसा की मात्रा को कम करने में भी मदद करता है, जिससे तोंद को कम करने में मदद करता है।

देसी घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है, जो फैलती कमर को कम करने और फैट को पिघलाने में फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: तेजी से वजन कैसे घटायें

शारीरिक ऊर्जा के लिए बेहतरीन (Ghee for energy in Hindi)

शारीरिक ऊर्जा के लिए बेहतरीन (Ghee for energy in Hindi)

घी शरीर की ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, इसमें मौजूद फैटी एसिड शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करते हैं।

विटामिन से भरपूर Ghee Khane ke Fayde

यदि आप घी या यूं कहें देसी घी का उपयोग करने के आदी हैं तो आपको विटामिन supplement लेने की आवश्यकता नहीं है।

क्योंकि एक चम्मच घी में vitamin A (हड्डियों, त्वचा और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में जरूरी), विटामिन डी (कैल्शियम अवशोषित करने में मदद देने वाला), Vitamin E (आंखों और मस्तिष्क के लिए अच्छा) और विटामिन K (खून को पतला रखने में मददगार) मौजूद है, ये वो vitamins हैं जिनकी body को आवश्यकता होती है।

भोजन से हानिकारक तत्वों को हटा दें

उच्च तापमान पर पकने वाले भोजन यदि घी से बने हों, तो उनमें उत्पन्न होने वाले हानिकारक तत्वों के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, जबकि तेल से बने पकवानों में ऐसा नहीं होता।

कैंसर से करे सुरक्षा

कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड नामक घटक वजन घटाने और blood pressure सहित कई तरह के कैंसर से लड़ता है।

लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हवाले से और अधिक शोध की आवश्यकता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि घी में प्राकृतिक तत्व भरपूर मात्रा में होता है।

ग्लोइंग त्वचा (Clarified butter for glowing skin in Hindi)

ग्लोइंग त्वचा (Clarified butter for glowing skin in Hindi)

घी रसायन होने से कोशिकाओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और वो स्वस्थ होती है।
घी स्निग्ध होने से skin की नेचुरल नमीं बनाये रखता है और उसे ड्राई होने से भी बचाता है।

पेट को भरा रखता है

घी में मौजूद चर्बी लंबे समय तक पेट भरने के एहसास को बनाए रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, घी में मौजूद सेहत देने वाली fats को ज्यादा देर तक भरने के साथ नींद में सुधार करती है, शरीर का वजन कम करती है और कई बार तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करती है।

जोड़ों के दर्द के लिए उपयोगी

देसी घी का लंबे वक़्त तक इस्तेमाल न सिर्फ आपके शरीर की चर्बी को कम करता है बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है और हड्डियों और जोड़ों के दर्द से शिकार लोगों के लिए भी कारगर है।

दर्द में राहत (Desi ghee for arthritis in Hindi)

घी स्निग्ध होने से एक बेहतरीन नैचुरल ल्‍यूब्रिकेंट है | इसके नियमित सेवन से जोड़ों और ऊतकों में आवश्यक चिकनाई बनी रहती है।

आयुर्वेद के अनुसार, वात बढ़ने से जोड़ों की तकलीफे दिखाई देती है | घी वात कम करके जोड़ों के दर्द और ऐंठन से राहत देता है।
घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड Osteoporosis की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे Ghee Khane ke Fayde

सुबह खाली पेट घी का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है। घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है।

यह हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। कई शोधकर्ताओं ने रुग्णों पर किये गए परीक्षणों में इसकी पुष्टि की है |

त्वचा को स्मूथ करे

घी को जलने के जख्म या सूजन आदि के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में प्रभावित क्षेत्र पर भी लगाया जा सकता है, क्योंकि यह सूजन और वरम को कम कर सकता है।

दिमाग को करे तेज (Ghee Khane ke Fayde)

दिमाग को करे तेज (Ghee Khane ke Fayde)-boost memory power

आयुर्वेद में घी को मेध्य रसायन याने दिमाग की लिए उपयुक्त बताया है | घी में मौजूद वसा कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करती है।

इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अधिक होता है जो मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसलिए आयुर्वेद की मस्तिष्क पर काम करनेवाली औषधीयाँ ज़्यादातर घी में बनाई गयी है | आधुनिक शोधकर्ताओं ने भी इस बात को अपने परीक्षणों में सही पाया है |

आँखों के लिए फायदेमंद (Cow ghee for eyesight in Hindi)

घी में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है |

और पढ़ें: आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए

बालों के लिए घी के फायदे

इसमें स्थित Vitamin A बालों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे बाल घने, मुलायम बनते है |

ठंड के मौसम में रखे स्वस्थ

सर्दियों के आते ही अगर घी को आहार में शामिल किया जाए तो यह मौसमी बीमारियों से दूर रहने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

अगर नाक बंद हो और शुष्क मौसम में सांस लेने में दिक्कत हो तो देसी घी गर्म करके नाक में डालने से नाक खुल जाती है और सांस लेना आसान हो जाता है।

सर्दियों में भोजन के जल्दी पचने के लिए ब्रेड पर देसी घी का उपयोग किया जा सकता है, यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा को कम करता है जिससे पेट के लिए कार्बोहाइड्रेट को तोड़ना आसान हो जाता है।

घी के फायदे (Benefits of Ghee in hindi)

  1. रेग्युलर एक चम्मच देसी घी खाने से heart हेल्दी रहता है। यह दिल की नलियों को ब्लॉक होने से बचाता है।
  2. इसमें फैट काफी मात्रा में होता है जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में सहायता करता है।
  3. घी में विटामिन K2 पाया जाता है जो हड्डियों को तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से हड्डियां में मजबूत होती है।
  4. इसके नियमित सेवन से शरीर में बाइलरी लिपिड का फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड और आंतों में मौजूद खराब cholesterol कम हो जाता है।
  5. घी में antioxidants पाए जाते है जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होते है। इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।
  6. घी का लगातार इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से मेटाबॉल्जिम सही तरीके से काम करता है। इससे immunity में बढ़ोतरी होती है, साथ ही बॉडी इन्फेक्शन और बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
  7. गाय के घी की दो-तीन बूंद नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है।
  8. आग से जलने पर उस स्थान पर तुरंत घी लगाना चाहिए। यह जलन से राहत देता है और जली हुई जगह को फूलने से बचाता है।
  9. कमजोरी होने पर रेग्युलर एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पीए। इससे आपकी कमजोरी दूर होती है।
  10. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसे समस्या कम होती है। (1)

देसी घी खाने के फायदे (desi ghee ke fayde)

जहां तक ​​देसी घी के पौष्टिक गुणों की बात है तो यह किसी भी दृष्टि से कम नहीं है बल्कि यह अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक गुणकारी और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

देसी घी की उपयोगिता से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन देसी घी की अधिक मात्रा होने पर भी लाभ के स्थान पर नुकसान ही पहुंचाती है।

  1. छोटे बच्चों के दांत निकलते वक्त अगर मसूढ़ों पर लगा दें तो दांत आसानी से निकल आते हैं।
  2. ये एक anti-aging है, बुढ़ापे को बहुत हद तक दूर रखने वाला एक प्राकृतिक टॉनिक है
  3. देसी घी खून साफ करने की पूर्ण क्षमता रखता है।
  4. वनस्पति घी की तरह हानिकारक नहीं है, इसलिए यह दिल और दिमाग को ताकत देता है।
  5. यह छाती और गले की खुरदरापन को दूर कर आवाज को साफ करता है।
  6. देशी घी उन लोगों के लिए सर्वोत्तम है जिनका हाजमा पूरी तरह से ठीक है।
  7. शरीर को मोटा और तंदुरुस्त बनाता है।
  8. यौन रोगों से बचने के लिए बेहतरीन है।
  9. सभी प्रजनन रोगों और कमजोरियों को मुनासिब तरीके से रोकता है।
  10. गुनगुने दूध में घी मिलाकर पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ(Toxins) बाहर निकल जाते हैं।
  11. देशी घी सेहत, शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है।
  12. शारीरिक कमजोरी, जिस्म व मिजाज़ की गर्मी और सूखापन की शिकायत दूर करता है।
  13. आंतों में बैक्टीरिया को जमा नहीं होने देता है।
  14. भोजन को पचाता है और digestion में सुधार करता है।
  15. आंखों पर पड़ने वाले दबाव को दूर करता है, आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
  16. जोड़ों को स्वस्थ रखता है, joint pain से पीड़ित लोगों के लिए सर्वोत्तम है।
  17. रूखेपन को दूर करता है और इसे त्वचा और बालों पर पिघलाकर लगा सकते हैं।
  18. इसमें घावों को भरने की क्षमता होती है इसलिए चोट लगने पर इसका प्रयोग फायदेमंद होता है।
  19. मस्तिष्क की कोशिकाओं(Brain Cells) को स्वस्थ और याददाश्त को तेज करता है।
  20. देसी घी में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर में अवशोषित होकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

देसी घी के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए

देसी घी के साथ शहद नहीं खाना चाहिए कहा जाता है देसी घी और शहद दोनों को मिक्स करते ही जहर बन जाता है। जैसे कि नानवेज के साथ तुरंत दूध नहीं पीना चाहिए, कहते हैं कि सफेद दाग हो सकते हैं l

दूध में घी के फायदे

दूध मे घी मिला कर पीने के ये फायदे होते हैं :-

दूध में देशी घी मिलाकर पीने से पेट संबंधी बीमारियों मे फायदा होता है तथा इससे पाचन संबंधी समस्या आओं से भी छुटकारा मिलता है।

ये आँखों के लिए फायदेमंद होता है एवं दूध मे घी मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

दूध में घी मिलाकर पीने से शारिरिक एवं मानसिक कमजोरी दूर होती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिए भी अधिक फायदेमंद होता है।

इसको हमेशा पीने से जवानी ज्यादा समय तक बनी रहती है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं। चेहरे का निखार बढ़ता है।

गाय के घी के नुकसान (Disadvantages/Side Effects of cow’s Ghee in hindi)

  • घी का ज़रूरत से ज़्यादा खाने से अपच व दस्त जैसी प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं इसके अलावा घी का सेवन उन लोगों के लिए भी नुकसानदायक होता है जिन्हें पीलिया, हेपेटाइटिस, फैटी लीवर आदि की समस्या है।
  • इसका सेवन सर्दी एवं कफ होने पर नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके effect से ये समस्याएं double हो जाती हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं जिन्हें कब्ज, अनपच व ठण्ड की problem हो रही हो तो उन्हें घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • शरीर में कफ होने पर या अपच की अवस्था में सुबह घी लेने से उसका ठीक से पाचन नहीं होता और इसके मनचाहा परिणाम नहीं दिखाई देगा |
  • इस बात का ध्यान रहे की जिन व्यक्तियों को ठीक से भूख लगती है उन्हें ही सुबह खाली पेट घी का सेवन करना चाहिए |

दोस्त, इस Ghee Khane ke Fayde पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE और COMMENT करिए।

इस पेज को SUBSCRIBE भी कर लीजिए, ताकि आगे आनेवाली शानदार और जानदार पोस्ट की सूचना आपको मिलती रहे।

स्वस्थ रहें खुश रहें

Leave a Reply