अपेंडिक्स कैसे होता है और रामबाण इलाज | About Appendix in Hindi

You are currently viewing अपेंडिक्स कैसे होता है और रामबाण इलाज | About Appendix in Hindi

About Appendix in Hindi: अपेंडिसाइटिस एक रोग है जिसे लोग आम भाषा में अपेंडिक्स कहते हैं। अपेंडिक्स एक अवशेषी अंग है जो हमारे छोटी आंत के अंत में और बड़ी आंत की शुरुआत में पाया जाता हैं। अवशेषी अंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि अब इस अंग का ज्यादा प्रयोग नहीं रहा।

प्राचीन समय में मानव जब जंगलों में रहा करता था तो वह अपने भोजन के लिए पूरी तरह से प्रकृति पर निर्भर था और वह फल हरी-पत्तियों आदि को खाता रहता था।

इन हरी पत्ती और फलों में सैलूलोज पाया जाता है, इन्हीं cellulose को पचाने के लिए अपेंडिक्स से एंजाइम्स निकलते थे और सैलूलोज को बचाते थे।

लेकिन जबसे मानव सभ्यता का विकास होता चला गया तब मानव ने हरी पत्तियों, घास-फूस और कच्चे चीजों को खाना कम कर दिया तो उस part का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम होता गया और आज वह हमारे Body में अवशेष अंग के रूप में बचा हुआ।

अपेंडिक्स किस साइड होता है (About Appendix in Hindi)

Appendix पेट के दाहिनी तरफ निचले हिस्से में मलाशय के पास होता है। इस बीमारी में अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है जिसके कारण पेट में दर्द होता है।

अपेंडिक्स क्या खाने से होता है

ऐसे खाने का सेवन करना जिसमें रेशा(Fiber) बहुत ही कम या बिल्कुल न हो, भी इस प्रॉब्लम को निमंत्रण दे सकता है।

लंबे समय तक लगातार कब्ज रहना, पेट में पलने वाला परजीवी तथा आंत के क्षयरोग आदि से अपेंडिक्स की नली में अवरोध हो जाता है।

जब यह अवरोध कुछ दिनों तक लगातार बना रहता है तो लास्ट में संक्रमण होकर अपेंडिक्स के फटने की हालत हो जाती है। अपेन्डिक्स का फटना एक ईमर्जन्सी सिचूएशन है।

अपेंडिक्स क्यों होता है

अपेंडिक्स क्यों होता है- About Appendix in Hindi:

कभी-कभी अपेंडिक्स(Appendicitis) में कुछ खाने फंस जाते हैं तो उस में इंफेक्शन हो जाता है और इन्फेक्शन अगर शुरुआती अवस्था में नहीं ठीक हुआ तो वह गंभीर इन्फेक्शन में बदल जाता है और उसमें सूजन हो जाता है पस बनने लगते हैं और वह फट जाता है।

अगर अपेंडिक्स शरीर के अंदर फट जाता है तो शरीर के अंदर पस और गंदगी फैल सकती है और मरीज की जान खतरे मे जा सकती है जब Appendix का दर्द ज्यादा हो या अपेंडिक्स फट गया हो तो तुरंत उसका ऑपरेशन करवा लेना चाहिए जिससे आने वाले खतरों से बचा जा सकता है।

अपेंडिक्स के लक्षण  (Symptoms of Appendix)

  • पेट में नाभि के आसपास दर्द महसूस होना
  • उल्टी आना
  • जी मिचलाना
  • पेट में सूजन
  • भूख ना लगना
  • बुखार आना
  • गैस बनना
  • पेशाब करने में परेशानी होना

अपेंडिक्स का रामबाण इलाज (Appendicitis home remedies in hindi)

इसका सबसे अच्छा उपाय है कि आपरेशन करवा कर इसे निकलवा दिया जाए।

मेथी दाना (Fenugreek seeds)

फेनुग्रीक सीड यानि मेथी दाने का खाना अपेंडिक्स के लिए फायदेमंद होता है। इसे लेने से appendix के आस-पास पस नहीं बन पाता है जिसकी वजह से संक्रमण(Infection) का खतरा कम हो जाता है।

इससे पेट दर्द से भी आराम मिलता है। उपयोग के लिए:- 2 चम्मच मेथी दाने को 1 लीटर पानी में उबालें फिर छानकर पिएं।

मेथी दाना के हैरतअंगेज फायदे

पुदीना (Mint)

पुदीना भी अपेंडिक्स में आराम देने के लिए बेहतरीन है। यह उल्टी, गैस और बदहजमी को भी सही करता है। आप इसे चाय में घोलकर या पानी में मिलाकर दिन में दो बार पी सकते हैं।

वेजिटेबल जूस (About Appendix in Hindi)

गाजर, खीरा, चुकंदर आदि का जूस पीने से अपेंडिक्स के दर्द में कमी आती है। दिनभर में 2 बार ये जूस पीने पर दर्द से राहत मिलती है। आप मूली, धनिया और पालक को मिक्स करके भी जूस बना सकते हैं।

बादाम का तेल (Almond oil)

बादाम के तेल को गरम करके अपेंडिक्स वाली जगह पर मसाज करें। ये करने से अपेंडिक्स की सूजन कम हो जाती है। इसके साथ पेट की भी सिकाई करें।

• इमली के छोटे-छोटे बीजों को पीस कर एक लेप बना कर पेट पर मलें।

• दर्द वाली जगह पर राई पीस कर मलने से दर्द में आराम मिलता है।

यहाँ क्लिक करके पढ़ें:

पीरियड में पेट और कमर दर्द क्यों और इलाज

साइनस और परमानेंट इलाज

रामबाण औषधि है कलौंजी का तेल

अंजीर के 15 गजब फायदे जो करे 100 रोग दूर

प्यार होने के बाद क्या होता है

हमेशा जवान और फिट रहने के हेल्थ टिप्स

कई बीमारियों का इलाज करे और सेहत दे अलसी

सुबह खाली पेट बादाम खाने से मिलते हैं ये फायदे

खून/हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण

दोस्त, इस सफेद चीनी के नुकसान लेख को ज्यादा से ज्यादा SHARE और इसपे COMMENT करिए।

इस पेज को SUBSCRIBE भी कर लीजिए, ताकि आगे आनेवाली शानदार और जानदार पोस्ट की सूचना आपको मिलती रहे।

स्वस्थ रहें, खुश रहें

Leave a Reply