अगर जान लोगे सुबह जल्दी उठने के फायदे तो देर से जागना छोड़ दोगे

You are currently viewing अगर जान लोगे सुबह जल्दी उठने के फायदे तो देर से जागना छोड़ दोगे

सुबह जल्दी उठने के फायदे:- आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई रात में देर से सोता है और इसी वजह से वो सुबह देर तक सोता भी रहता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठने वाले देर तक सोने वाले से ज्यादा कामयाब होते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का मानना है।

वैज्ञानिकों की मानें तो सुबह उठने से मनुष्य का दिमाग तेज चलता है और वो ज्यादा बेहतर सोच सकता है। सुबह मनुष्य के शरीर में ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है और सुबह जल्दी उठकर वो इसका सदुपयोग कर सकते हैं।  

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक कार्यक्षमता में वृद्धि होती है क्योंकि उस समय बाहरी हस्तक्षेप की लगभग कोई संभावना नहीं होती है और वे अपने काम पर अधिक focus करते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हमारा शरीर दिन की शुरुआत में अधिक active होता है, जबकि सुबह के समय मन और जेहन भी अधिक सतर्क रहता है जिससे मानसिक और शारीरिक प्रदर्शन में वृद्धि होती है। 

और पढ़ें: स्त्रियों के बारे में चाणक्य नीति की बातें

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Early morning wake up benefits in hindi)

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Early morning wake up benefits in hindi)

सफलता की संभावना बढ़ना

जर्मनी में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि व्यावहारिक जीवन में कामयाबी को देखा जाता है तो सुबह जल्दी उठने वाले लोग अधिक successful होते हैं। 

ऐसे लोगों को स्कूल में बेहतर परीक्षा result मिलते हैं जिसके नतीजे में वो अच्छे कॉलेजों में जाते हैं जो बेहतर नौकरी के मौके प्रदान करते हैं। 

ऐसे लोग खुले दिल से problems का सामना करते हैं और उसे हराने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

नकारात्मक सोच से निपटने में मददगार  (सुबह जल्दी उठने के फायदे)

2014 के एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग देर से सोते हैं उनमें नकारात्मक विचारों से अभिभूत होने की संभावना उन लोगों की तुलना में अधिक हो सकती है जो जल्दी सो जाते हैं और रात को अच्छी नींद लेते हैं। 

जबकि हर रात 6 से 8 घंटे की नींद negative thoughts को दूर रखने में मदद करती है। 

ये भी पढ़ें: पाज़िटिव अनमोल विचार-Quotes In Hindi For Life

काम में टालमटोल नहीं करते (Subah Uthne Ke Fayde)

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वे काम को टालने या इससे बचने के लिए बहाना नहीं करते, जैसा कि देर रात तक जागने वाले लोग करते हैं, क्योंकि ऐसे लोग शारीरिक रूप से अधिक ऐक्टिव होते हैं और अपना काम जल्द निबटाते हैं।

क्योंकि सुबह जल्दी उठने से वक़्त भी अधिक होता है और सब काम समय पर हो जाता है।

स्वस्थ जीवन

व्यावहारिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए बीमारी बड़ी रुकावट है, जबकि पर्याप्त नींद के साथ सुबह जल्दी उठना इससे बचने में मदद देता है। 

एक अध्ययन के अनुसार, उचित नींद, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है और विभिन्न वायरस से बचाती है। 

इसी तरह जल्दी उठने वाले लोग व्यायाम करने की भी आदी हो जाते हैं जोअच्छे health के लिए बेहतरीन आदत है।

खुशमिज़ाज (सुबह जल्दी उठने के फायदे)

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Early morning wake up benefits in hindi)

अगर आपको सुबह आठ या नौ बजे ऑफिस जाना हो और निकलने से आधा घंटा पहले उठते हो तो जल्दबाजी में गड़बड़ होने की संभावना होती है। 

जबकि जल्दी उठना, न केवल तैयार होने के लिए उचित समय देता है बल्कि विभिन्न गतिविधियों के लिए अवसर भी प्रदान करता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मानसिक तनाव को कम करता है जो आगे पूरे दिन में भी तनाव से बचाता है।

सुबह 3 बजे उठने के फायदे (What is the best time to wake up early in the morning)

कुछ समय पूर्व फेसबुक पर एक विदेशी महिला ने पोस्ट डाली थी , उसने लिखा था कि ” वह कुछ वर्षों से कोई भोजन नहीं ले रही , सुबह 3 बजे के लगभग उठ जाती हैं और केवल कोस्मोस की विकीरण का ही एक मात्र सेवन करती आ रही है “

उसका यह कथन कितना सही है मैं नहीं कह सकता, हां यह अवश्य कह सकता हुं की सुबह तीन बजे के ब्रह्मांड से मिलने वाली ऊर्जा अद्भभुत शक्ति का स्त्रोत है ।

योग गुरू भी प्राणायाम के लिए सुबह तीन बजे का समय काफी उपयुक्त बताते हैं ।

इसके अलावा सुबह के समय दिमाग तरोताजा रहता है पढ़ने लिखने के लिए भी यह समय उपयुक्त होता है ।

वैसे विज्ञान भी यही कहता है ” Early to bed, early to rise, makes a man healthy, wealthy & wise. ” यानि जल्दी सोना और जल्दी उठना, मनुष्य को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे (Subah Uthne Ke Fayde)

1.सुबह जल्दी उठने से हमारे पास दिन का पुरा समय रहता है, तो अपना कार्य समय पर पूर्ण कर सकते है, जिससे मानसिक तनाव नहीं होता और व्यक्ति का काम भी पूरा समय पर हो जाता है ।

2.सुबह जल्दी उठकर कोई भी किया हुआ काम जल्दी पूरा होता है, सुबह के समय पर की गई पढ़ाई बहुत जल्दी याद होती है, और वह अधिकतर ज्यादा समय तक याद रहती है।

3.सुबह का कोई भी काम किया हुआ बहुत ही अच्छा रहता है और वह पूर्ण भी होता है, सुबह जल्दी उठने से आपका मस्तिष्क का विकास होता है ,एकाग्रता बनी रहती है,इसलिए हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए, अपने काम पूर्ण करने चाहिए, मैं खुद जल्दी उठ कर अपने काम जल्दी ही पुरे करता हूं। (1)

सुबह जल्दी कैसे उठे (how to wake up early in morning)

subah jaldi kaise uthe: यह बात तो सच है कि सुबह सुबह हमे ऐसी ऊर्जा मिलती है,जो शायद पूरे दिन में हमे कही मिलना असम्भव है। हमारे चारो ओर शांति होती है ,सुकून होता है।

और मेरे हिसाब से तो शायद सुबह का ही वो time होता है जिस समय हम अपने आप को पहचान सकते है, अपने आप से बाते कर सकते है ,अपने लक्ष्य को पाने के लिए भरसक प्रयास कर सकते है।

क्योंकि सुबह सुबह(5am) हमारे अंदर सकारात्मक विचारो का संचार होता है ,दुनिया की सारी नकारात्मक भावनाएं सोई हुई होती है। सुबह का समय हमारी सपने/मंजिल को पाने में बहुत मदद कर सकता है

1.रात में जल्दी सोने से समय पर सुबह जल्दी उठ सकते है, दिन की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा होता है, सुबह जल्दी उठने के लिए रात को मोबाइल फोन का प्रयोग ना करे, अधिकतर लोग रात को मोबाइल फोन का प्रयोग करते है, सुबह लेट उठते है, यह दिनचर्या उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है अगर आप रात को समय पर सोते है, तो सुबह समय पर उठ जा सकता है।

2. हर व्यक्ति को रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए जिससे हमें सुबह जल्दी उठने में फायदा होता है, रात को अगर हल्का भोजन करके सोएंगे तो सुबह हम समय पर उठ पाएंगे और अपनी दिनचर्या सही कर पाएंगे, अधिक तेल, मसाले वाला भोजन रात को बिल्कुल नही करना चाहिए।

3.रात को सोते समय अलार्म लगा देना चाहिए, लेकिन उसे मोबाइल फोन या घड़ी को दूर रखना चाहिए, जिससे जब अलार्म बजत है तो आपकी नींद टूटती है, और आप बिस्तर से उठेंगे तो आप अच्छे से जग जाएंगे और सुबह जल्दी उठ जाते है।

4.रात को सोने से पहले ही दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर क्या करना है, इसकी प्लानिंग कर ले तो हमें सुबह जल्दी उठने में आसानी होती है, इसमें सुबह जल्दी उठकर आप अपना काम समय पर पूर्ण कर सकते है, काम की जिम्मेदारी होने से आपकी नींद अपने आप ही जल्दी खुल जाएगी।

5.रात के समय दो गिलास पानी पीकर सोना चाहिए जिससे आपकी नींद सुबह जल्दी खोलने में आसानी होती है। सुबह जल्दी उठने से अतिरिक्त ऊर्जा ग्रहण होती है या मिलती है जिससे पूरा दिन ऊर्जावान या खुशनुमा बना रहता है।

इन सब उपाय से भी जल्दी ना उठ पाओ तो:-

छत पे सो जाओ, खुले आसमां के नीचे। सुबह 6 बजे से पहले जग ना जाओ तो कहना। क्योंकि एक तो इतना उजाला हो जाता है, ऊपर से धूप भी आने लगती है।

और पढ़ें: लड़कियों के बारे में दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्य

अगर आपको मेरे द्वारा बताए हुए सुबह जल्दी उठने के फायदे लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करें साथ ही COMMENT और SUBSCRIBE भी करें। जिससे आने वाले जबरदस्त और शानदार जानकारी की सूचना(Notification) आपको मिल सके। 

स्वस्थ रहें, खुश रहें।

Leave a Reply