रोजाना खाइए बस एक आंवला, बिना दवा के दूर हो जाएंगी ये बीमारियां

डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। पीड़ि‍त व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।

आँखों की रौशनी बढ़ाने में आंवला अमृत के समान है, जिन लोगों को आंखो से संबन्धित कोई भी समस्या हो उन्हें आंवला रोज अवश्य ही खाना चाहिए।

आंवला शारीरिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है। यह भोजन को पचाने में बहुत सहायता करता है। भोजन में प्रतिदिन आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, रस चूर्ण आदि को शामिल करना चाहिये।

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को आंवले के नियमित उपयोग से कम किया जा सकता है। आंवला शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है।

आंवले के सेवन से तनाव में आराम मिलता है। नींद अच्छी आती है। आंवले का तेल सर को ठंडा रखता है।

एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवले का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, इसे रोजाना मूली के रस में मिलाकर खाएं। इससे कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।