120 साल लंबी ज़िंदगी जीने का राज

लम्बी उम्र का राज

योग से इंसान काफी लंबी उम्र तक जी सकता है। इंसान को हमेशा खुश और तनाव मुक्ति होना चाहिए।जिंदगी में लोगो को खुशियां देकर भी अपने को खुश रखा जा सकता है।

दीर्घायु होने के उपाय 

भूख लगने पर सोच समझकर खाना खायें, इससे रक्त शर्करा स्तर भी सामान्य रहेगा। अधिक खाने से आदमी मरता है कम खाने से कोई नहीं मरता। ऐसा जापान में चूहे पर की गई खोज से पता लगा है।

ज्यादा पानी पियें 

पानी स्वास्थ्य के लिए परम आवश्यक है, लगभग 3 लीटर (8 गिलास) पानी की जरूरत होती है। पानी घूंट-घूंट कर पीयें गटके नहीं तथा बैठकर पीयें।

खास लक्ष्य रखें 

अगर आपके जीवन का कोई ख़ास मक़सद है तो आप दूसरों के मुक़ाबले अधिक साल तक जीते हैं। अमरीका के 7000 लोगों पर किया गया शोध बताता है कि जीवन में कुछ कर गुजरने का मकसद समय से पूर्व होने वाली मौत को भी टाल सकता है

एक्सर्साइज़ या योग करें 

सुबह आपको एक्सरसाइज अवश्य करना चाहिए क्योंकि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे आपको शरीर दुरुस्त होगा और मांशपेशियां मजबूत होगी।

भोजन आधा  जल दोगुना  हंसी तिगुना  व्यायाम चौगुना